हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को बरेली रोड के पास दिलशाद के बगीचा में फेंक दिया। इस हत्या से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी जगदीश चन्द्र ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सारे फिंगरप्रिंट्स और अन्य चीजों को एकत्र किया। वहीं एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि कैटरिंग का काम करने वाले मृतक युवक का नाम सोनू गुप्ता है, जोकि उजाला नगर का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया गला घोटकर हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है, एसओजी और पुलिस की अन्य टीमें मामले के खुलासे को लेकर काम कर रही हैं और जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
युवक का शव मिलने से सनसनी
More Stories
रोड कटिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन; शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त
खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व जनता की जनसमस्याएं सुनी, समाधान करने के दिए निर्देश
जीआरपी पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश से लापता नाबालिक बालिका को मिलवाया उसके परिजनों से